- Home
- टॉप न्यूज़
- रायगढ़
- अफसरशाही पर सीएम भुपेश बघेल के तीखे तेवर
अफसरशाही पर सीएम भुपेश बघेल के तीखे तेवर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान शिकायत मिलने पर स्थानीय अफसरों पर तीखे तेवर दिखाए हैं। उन्होंने अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा, खुद को सुधारिए नहीं तो आप पर कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा, जब मुख्यमंत्री आएं तभी काम करना है यह धारणा हटानी होगी। सभी अधिकारी, आम नागरिक का काम समय पर होना सुनिश्चित करें।
भेंट-मुलाकात के लिए रायगढ़ जिले में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को लैलूंगा में योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा, राज्य सरकार की ओर से अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अनेक सुविधाएं दी जा रही है। सप्ताह में 5 कार्य दिवस कर दिया गया है। एक अतिरिक्त दिन की छुट्टी दी जा रही है। पुराना पेंशन लागू कर बुढ़ापे का सहारा दिया जा रहा है। ऐसे में जब मुख्यमंत्री आएं तभी काम करना है यह धारणा हटानी होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यालय में समय पर उपस्थित सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने बेहतर ढंग से काम करते हुए सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन कर जरूरतमंदों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान लोगों और जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायतों के आधार पर संबंधित अफसरों से सवाल किया। स्थानीय एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ से उन्होंने कहा, आप लोगों की शिकायत है कि समय पर कार्यालय भी नहीं पहुंचते। मुख्यमंत्री के सवाल का जवाब देते हुए एसडीएम सहित अधिकारियों ने अपने कार्यों में सुधार लाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा, किसी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। कार्यशैली में सभी सुधार लाए, नहीं तो कार्यवाही की जाएगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
