कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में होगा गहलोत बनाम G-23, गांधी परिवार का बाहर रहना तय!

feature-top
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने में 9 दिनों का ही वक्त बचा है, लेकिन पार्टी फिलहाल राहुल गांधी की लीडरशिप में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में बिजी है। इस बीच चर्चा है कि कांग्रेस हाईकमान ने अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार का चयन कर लिया है और वह होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती। चर्चाएं इस बात की भी हैं कि अशोक गहलोत के मुकाबले शशि थरूर या फिर जी-23 का कोई अन्य नेता अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकता है। यदि ऐसा होता है तो लंबे समय बाद ऐसा होगा, जब कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की स्थिति होगी। ऐसा कांग्रेस के इतिहास में दो बार ही हुआ है कि बागी होकर नामांकन करने वालों को अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत मिली हो।
feature-top