कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा की झलक छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के रोड शो में पैदल चल रहे हैं। इस दौरान बघेल न सिर्फ जनता से मिल रहे हैं, बल्कि उनके घरों में रुककर चाय भी पी रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस ने प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में 75 किलोमीटर की पदयात्रा का आयोजन किया था। राहुल के साथ पदयात्रा में शामिल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि छत्तीसगढ़ में भी रोज 50 किलोमीटर की पदयात्रा हो रही है।

feature-top