चुनाव तैयारियों का जायजा लेने इसी माह हिमाचल-गुजरात जाएगा निर्वाचन आयोग

feature-top

भारत निर्वाचन आयोग हिमाचल और गुजरात के आगामी विस चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने इसी महीने दोनों राज्यों के भ्रमण पर जाएगा। आयोग ने केंद्र व दोनों राज्यों के अधिकारियों के साथ कोविड की स्थिति की जानकारी हासिल कर ली है। अब राज्य में जाकर चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा करेगा।

हिमाचल का भ्रमण 22 से 24 सितंबर तक प्रस्तावित है। गुजरात का भ्रमण इस महीने के अंतिम सप्ताह में किए जाने की संभावना है। आयोग के सूत्रों ने बताया कि हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल 9 जनवरी 2018 से शुरू हुआ था और 8 जनवरी 2023 को पूरा हो रहा है। इसी तरह गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 19 फरवरी 2018 से प्रारंभ हुआ था और 18 फरवरी 2023 को पूरा हो रहा है। हिमाचल विधानसभा की 68 व गुजरात की 182 सीटों के लिए चुनाव कराए जाने हैं।


feature-top