छत्तीसगढ़ में भी मनेगा PM मोदी का जन्मदिन

feature-top

देश के साथ ही प्रदेश में भाजपा PM मोदी का जन्मदिन मनाएगी। इसे प्रदेश में सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाने का कार्यक्रम तय किया गया है।

सियासी दल के इस कार्यक्रम में भाजपा अलग-अलग वर्ग को साधने का प्रयास करेगी। सफाई, किसानों से मुलाकात, दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, बांटने, और खादी खरीदने जैसे कार्यक्रम तय किए गए हैं।

भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सेवा ही संकल्प के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित कर जनसेवा के कार्यक्रम करेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर प्रदेश में कार्यक्रम तय हुए हैं। इस दौरान प्रदेश भाजपा के बड़े नेता लोगों की सेवा करते दिखेंगे।

इन तारीखों पर होंगे कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के प्रदेश संयोजक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि 17 सितंबर को जिला स्तर पर रक्तदान शिविर, मंडल एवं बूथ स्तर पर वृक्षारोपण, जिला स्तर पर प्रदर्शनी एवं पुस्तक स्टाल, 18 सितंबर को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जिला स्तर पर, 19 सितंबर को कृत्रिम अंग एवं उपकरणों का वितरण जिला स्तर पर, 20 सितंबर को सामान्य एवं सार्वजनिक स्थल पर मंडल स्तर पर स्वच्छता अभियान, 21 सितंबर को अमृत सरोवरों पर श्रमदान, 22 सितंबर को मंडल स्तर पर जल संरक्षण जल ही जीवन अभियान, 23 सितंबर को आत्मनिर्भर भारत जिला स्तर पर, वोकल फार लोकल कार्यक्रम होगा।

इसके बाद 24 सितंबर को शुभकामनाएं एवं अभिनंदन पत्र, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, मन की बात, बूथ की बैठक और स्वच्छता अभियान, 26 एवं 27 सितंबर को प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर पंपलेट वितरण, 30 सितंबर को जिला स्तर पर प्रबुद्ध जन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान, खादी खरीदी एवं किसान जवान सम्मान जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा।


feature-top