TS सिंहदेव बोले-किसी भी सूरत में BJP में नहीं जाऊंगा,प्रोटोकॉल के कारण भारत जोड़ो यात्रा में नहीं गया

feature-top

छ्त्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि किसी भी सूरत में मैं BJP में शामिल नहीं होऊंगा। जब मैंने पंचायत मंत्री के पद से इस्तीफा दिया और कॉपी को सार्वजनिक किया था तो मेरे भी कान पकड़े गए थे। BJP में हो रहे फेरबदल को लेकर कहा कि, हमें खुद के घर की चिंता करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी में चल रही अंतर्कलह के सवाल पर कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। यदि अंदर कुछ है तो ऐसा होना नहीं चाहिए।

टीएस सिंहदेव दो दिवसीय बस्तर दौरे पर हैं। एक दिन पहले उन्होंने बस्तर वासियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में 12 करोड़ 66 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी थी। वहीं शुक्रवार को उन्होंने जगदलपुर में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि, केंद्र के किसी मंत्री ने छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल को भगवान कहा है, तब इस पर उन्होंने जवाब दिया कि, मैं किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को भगवान नहीं मानता। CM को भी मानव मानता हूं। स्वामी विवेकानंद भी मानव थे। लेकिन, वे अति विशेष मानव थे।

भारत जोड़ों यात्रा में सिर्फ CM और PCC चीफ को ही बुलाया गया।

सिंहदेव से जब मिडिया ने पूछा कि, राहुल गांधी की भारता जोड़ो यात्रा में आप क्यों नहीं गए तो उन्होंने प्रोटोकॉल का हवाला दिया। सिंहदेव ने कहा कि, वहां पर PCC चीफ और मुख्यमंत्री को ही बुलाया गया था। दिल्ली में मैंने कई मीटिंगे अटैंड की है। राहुल जी के साथ 100 लोग निरंतर चलेंगे। लेकिन, अभी 117 लोग चल रहे हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक सिर्फ 117 लोग ही चलेंगे।

इसके अलावा 100 लोग उस राज्य के चलेंगे जहां से यह यात्रा गुजरेगी। यदि सब जगह से लोग पहुंचेंगे तो अव्यवस्था हो जाएगी। मैंने दिग्विजय सिंह जी से कल ही बात की थी कि यात्रा की किसी स्टेज में छत्तीसगढ़ की टीम को भी जुड़ना है। मैंने एक स्थान का सुझाव उनको दिया था कि 2-3 दिन हम साथ चलेंगे तो उन्होंने कहा कि आप नाम भिजवा दीजिए। फिर उस दिन हम लोग साथ चलेंगे।


feature-top