देश जुड़ रहा है, यह यात्रा ऐतिहासिक है

feature-top
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यात्रा के पहले चरण में दो दिन तक शामिल हुआ था। शुक्रवार को एक बार फिर से यात्रा में शामिल हुआ। 13 किलोमीटर की पैदल पदयात्रा किए हैं। हजारों लोगों का समर्थन और बुजुर्गों का आशीर्वाद यात्रा को मिल रहा है। भारत जोड़ो यात्रा को जबर्दस्त सफलता मिल रही है। जो उत्साह, एकजुटता जनता में देखने को मिल रही है, वह अद्भुत है। अपने छोटे हाथों में तिरंगा लेकर छोटे बच्चे अपने माता-पिता के साथ बड़ा संदेश दे रहे हैं। देश जुड़ रहा है, यह यात्रा ऐतिहासिक है।
feature-top