लंदन के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल

feature-top

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शनिवार को लंदन के लिए रवाना हो गईं। राष्ट्रपति मुर्मू का विशेष विमान नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान भरा। महारानी एलिजाबेथ का 96 साल की उम्र में 8 सितंबर को निधन हो गया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 19 सितंबर को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राष्ट्रपति भवन मुर्मू की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा है, 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एचएम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए लंदन, यूनाइटेड किंगडम के लिए विमान से रवाना हुईं।' विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 12 सितंबर को दिल्ली स्थित ब्रिटिश हाई कमीशन का दौरा किया था और संवेदना व्यक्त की थी।


feature-top