नीतीश, ममता के सपनों पर पानी फेरेगी कांग्रेस? जयराम रमेश बोले-हवाई किला

feature-top

नीतीश कुमार, केसीआर और ममता बनर्जी 2024 में भाजपा को चुनौती देने की तैयारी बना रहे हैं। बीते दिनों नीतीश कुमार ने कहा था कि वह भाजपा के खिलाफ तीसरा मोर्चा नहीं बल्कि मुख्य मोर्चा बनाना चाहते हैं। वहीं ममता बनर्जी ने कहा कि इस बार 2024 में बंगाल से खेला होगा। ये सभी नेता विपक्षी एकता का दावा कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस नेता जयराम रमेश का बयान कुछ और ही इशारा कर रहा है। रमेश ने कहा है कि बिना कांग्रेस को आगे रखे विपक्षी एकता संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बिना फ्रंट बनाने के योजना बनाने वाले केवल 'हवाई किला' बना रहे हैं। बिना किसी का नाम लिए जयराम रमेश ने कहा कि बहुत सारे क्षेत्रीय दल पहले भी अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस की पीठ में खंजर भोंक चुके हैं। वे कांग्रेस को पंचिंग बैग समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी गैरभाजपाई गठबंधन बिना कांग्रेस के पांच साल तक स्थायी सरकार नहीं दे सकता है। कांग्रेस को अलग करके कभी विपक्षी एकता संभव नहीं है।


feature-top