भारत जोड़ो यात्रा बड़े इम्तिहान की ओर, केरल के बाद चुनौतियों से भरे होंगे अगले तीनों राज्य

feature-top

भारत जोड़ो यात्रा 12 दिनों में करीब 200 किलोमीटर का सफर तय कर चेप्पुड (केरल) पहुंच गई है। अगले 12 दिन अभी यात्रा केरल के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए एक अक्टूबर को कर्नाटक में दाखिल होगी। यहीं से यात्रा का असल इम्तेहान शुरू होगा। क्योंकि, कर्नाटक में भाजपा सरकार है और प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा 21 दिन में करीब 511 किलोमीटर का सफर तय करेगी। विधानसभा चुनाव के लिए यात्रा को अहम माना जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का दावा है कि यात्रा को जनसमर्थन मिलेगा। हालांकि, पार्टी के कई नेता मानते हैं शायद कर्नाटक में पूरी यात्रा के दौरान तमिलनाडु और केरल जैसा समर्थन नहीं मिल पाए। 

तमिलनाडु और केरल दोनों राज्यों में पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया था। पार्टी की 52 में से 23 सीट इन दोनों राज्यों से हैं। राहुल गांधी भी वायनाड से सांसद हैं। वहीं, कर्नाटक में पार्टी के पास सिर्फ एक लोकसभा सीट हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को 80 सीट मिली थी, पर अभी तक10 विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं।


feature-top