पंजाब के मोगा में श्मशान घाट में एलपीजी गैस भट्‌ठी में ब्लास्ट, 30 से ज्यादा लोग झुलसे

feature-top
पंजाब के मोगा में श्मशान घाट में एलपीजी गैस भट्‌ठी में संस्कार के दौरान ब्लास्ट हो गया। इसमें 30 से ज्यादा लोग झुलस गए। इनमें से कई लोगों की हालत नाजुक है। इन लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। घटना के समय श्मशान घाट में तकरीबन 300 लोग मौजूद थे।
feature-top