केरल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और राज्य सरकार के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। खान ने सोमवार को आरोप लगाया कि 2019 में उन पर कन्नूर यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम के दौरान हमला करवाया गया था। इस घटना का वीडियो उन्होंने राजभवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर साझा किया। इस दौरान वे बोले कि वीडियो में आप एक वरिष्ठ नेता (सीएम विजयन) को देख सकते है, जो पुलिस को कार्रवाई करने से रोक रहे थे।

feature-top

खान ने आरोप लगाया कि कन्नूर यूनिवर्सिटी के कुलपति का इस्तेमाल यह तय करने के लिए किया गया था कि वे मंच पर मौजूद रहें, तभी हमला किया जाए। घटना की एफआईआर न करने के निर्देश दिए गए थे। हमलावर उन्हें मारना नहीं, सिर्फ डराना चाहते थे। उधर, केरल के मंत्री पी. राजीव ने कोच्चि में कहा कि विधानसभा में पारित विधेयक को राज्यपाल अधिक समय तक नहीं रोक सकते हैं। संविधान में राज्यपाल को मंजूरी देने, रोकने या राष्ट्रपति के पास भेजने का अधिकार है। उन्हें खारिज करने के नहीं है।

feature-top