- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- धरसींवा
- कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया का बयान, ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा होगा भाजपा का कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ का सपना‘
कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया का बयान, ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा होगा भाजपा का कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ का सपना‘
20 Sep 2022
, by: Imran Khan
रायपुर। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया का दौरे को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। इसके साथ ही पुनिया ने भाजपा पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस का फोकस केवल हारे हुए सीटों पर नहीं है बल्कि जीते हुए सीटों के साथ पूरे 90 सीटों पर कांग्रेस फोकस कर रही है। 2023 जीतने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जा रही है, कार्यकर्ताओं की शिकायतें और सुझाव पर सीधे उनसे चर्चा हो रही है।
आगे उन्होंने टिकिटार्थियों के सवाल पर कहा कि, चुनाव में टिकट चाहने वालों की संख्या हमेशा बहुत होती है, 2018 में भी टिकट चाहने वालों की संख्या बहुत थी। लेकिन सबको मालूम है टिकट किसी एक को ही मिलेगा। आगे पुनिया ने कहा कि, पार्टी में, कार्यकर्ताओं में कहीं कोई असंतोष नहीं है। बीजेपी के लोग ऐसी बातें फैलाते हैं। बीजेपी क्या कह रही है उसकी कांग्रेस को कोई परवाह नहीं है। छग को कांग्रेस मुक्त करने भाजपा का सपना मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने जैसा है, जो कभी पूरा नहीं होगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
