अध्यक्ष की रेस से राहुल गांधी दूर?

feature-top

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में हिस्सा लेने की कोई संभावना नहीं है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से पार्टी सूत्रों ने कहा है कि राहुल गांधी जो इस वक्त भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं, उनका कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 30 सितंबर तक दिल्ली पहुंचने का कोई इरादा नहीं है। उधर, कांग्रेस हलकों में चर्चा यह भी है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और शशि थरूर के बीच अध्यक्ष पद के लिए कड़ा मुकाबला हो सकता है।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं की ओर से राहुल गांधी से लगातार अपील की जा रही है कि वे एक बार फिर पार्टी की कमान संभाले। महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, तमिलनाडु, बिहार, हरियाणा, झारखंड और जम्मू और कश्मीर राज्यों की कांग्रेस इकाईयों ने राहुल गांधी से अपील की है कि वे पार्टी में अध्यक्ष पद को फिर से संभाले। लेकिन इस बीच पार्टी सूत्रों से जानकारी सामने आ रही है कि राहुल गांधी अध्यक्ष बनने के लिए अभी भी तैयार नहीं हैं। उनका पूरा फोकस इस वक्त भारत जोड़ो यात्रा पर है।


feature-top