फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने UNGA में की PM मोदी की तारीफ, कहा- पुतिन को सही मैसेज दिया

feature-top
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने UNGA में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को सही मैसेज दिया कि यह समय जंग का नहीं है। पश्चिम से बदला लेने का या पूर्व के खिलाफ पश्चिम का विरोध करने का नहीं है। यह हमारे समान संप्रभु राज्यों के लिए हमारे सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने का समय है।
feature-top