खाकी वर्दी में ठग,SSP पारुल माथुर ने किया बर्खास्त

feature-top

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में SP ऑफिस की महिला ASI के साथ मिलकर 59 लाख रुपए की ठगी करने वाले हेड कांस्टेबल को SSP पारुल माथुर ने बर्खास्त कर दिया है। वहीं, महिला भी ASI को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने 2 दिन पहले ही आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया था। जबकि महिला ASI फरार है। अब दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है।

मधुशिला सुरजाल SP ऑफिस में SI (M) के पद पर लंबे समय से फंड शाखा में काम कर रही थी। तभी उसने बेलगहना चौकी में पदस्थ हेड कांस्टेबल संजय श्रीवास्तव के साथ मिलकर GPF(गर्वमेंट प्रोविडेंट फंड) की रकम में हेराफेरी करना शुरू कर दिया था। फाइलों की जांच के दौरान SSP पारुल माथुर को GPF खातों की राशि में गड़बड़ी होने का पता चला था। इसके साथ ही रिकॉर्ड में कांटछाट भी मिले। इसके बाद उन्होंने संदेह होने पर महिला ASI सुरजाल को लाइन अटैच कर दिया था। साथ ही हेडक्वार्टर DSP राजेश श्रीवास्तव को विभागीय जांच के निर्देश दिए।


feature-top