- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- कांग्रेस में अध्यक्ष पद के कितने दावेदार?
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के कितने दावेदार?
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के कितने दावेदार? मनीष तिवारी और कमलनाथ भी लड़ सकते हैं चुनाव कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कौन लड़ेगा और कौन नहीं अभी स्पष्ट तो नहीं हो पाया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि अब इस कड़ी में मनीष तिवारी और कमलनाथ का भी नाम जुड़ गया है।
कांग्रेस में अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए जहां पहले केवल राहुल गांधी का ही नाम सुझाया जा रहा था वहीं अब एक-एक करके कई नाम सामने आने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी और कमलनाथ भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की तैयारी बना रहे हैं। मनीष तिवारी उन जी -23 के नेताओं में शुमार हैं जिन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। वहीं कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम की चर्चा होने लगी है।
अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए सबसे पहला नाम शशि थरूर का सामने आया था। उन्होंने इस मामले में सोनिया गांधी से मुलाकात की। सोनिया गांधी ने स्पष्ट किया कि कोई भी पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार नहीं होगा। जो चाहे चुनाव लड़ सकता है। इसके बाद अशोक गहलोत ने भी सोनिया गांधी से मुलाकात की। गांधी ने यह बात उनसे भी दोहराई। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की पहली पसंद हैं लेकिन वह राजस्थान की कुर्सी भी छोड़ना नहीं चाहते हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
