गालीबाज श्रीकांत त्यागी को इलाहाबाद HC से मिली जमानत, जेल से जल्द आ सकता है बाहर

feature-top

नोएडा के गालीबाज श्रीकांत त्यागी को जमानत मिल गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से श्रीकांत त्यागी को जमानत मिली है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब श्रीकांत त्यागी जल्द ही जेल से बाहर आ सकता है। बता दें कि नोएडा की एक चर्चित सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी का आरोपी श्रीकांत त्यागी 9 अगस्त से ही जेल में बंद है।

नोएडा में महिला से बदसलूकी करने का यह मामला 5 अगस्त का है। श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद इस वीडियो की काफी चर्चा हुई थी। श्रीकांत त्यागी पर कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग की गई थी। हालांकि पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद श्रीकांत त्यागी फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।


feature-top