तमिलनाडु BJP कार्यालय पर फेंका गया केरोसिन बम, प्रदेश दौरे पर हैं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष

feature-top
तमिलनाडु के भाजपा कार्यालय पर गुरुवार को केरोसिन बम फेंका गया। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। इस हमले में किसी को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। इसी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि इस समय भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तमिलनाडु दौरे पर हैं।
feature-top