हिमाचल की ब्यास नदी में गिरी पंजाब के पर्यटकों की कार, 2 की मौत, एक घायल

feature-top

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर हुआ है। सभी पर्यटक पंजाब के रहने वाले हैं। तीनों युवक मनाली घूमने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के दौरान कार में तीन युवक सफर कर रहे थे। मंडी के पंडोह के पास अनियंत्रित होकर कार ब्यास नदी में लुढ़क गई।


feature-top