कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ेंगे या नहीं?

feature-top

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे या नहीं? फिलहाल, यह साफ नहीं है, लेकिन उन्होंने संकेत दिए हैं कि आलाकमान के कहने पर वह मैदान में उतर सकते हैं। खबरें थी कि वह दिल्ली में अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर पार्टी के शीर्ष पद के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं। फिलहाल, चुनाव में मुख्य रूप से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर का नाम है। 

अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की अटकलों पर सिंह ने कहा है कि अभी तक इसे लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। एक चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा, 'ना चर्चा हुई है, न होगी और न मैंने समय मांगा है।' दिल्ली दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि वह भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी एक बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।


feature-top