राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी, मैसुरु में दशहरा उत्सव का करेंगी उद्घाटन

feature-top
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 28 सितंबर तक कर्नाटक के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति का यह पहला कर्नाटक दौरा होगा। राष्ट्रपति भवन ने बताया कि वह सोमवार को मैसुरु में दशहरा उत्सव का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद वह उसी दिन हुबली में हुबली-धारवाड़ नगर निगम की तरफ से आयोजित ‘पोउरा सनमाना' सम्मान समारोह में शामिल होंगी।
feature-top