- Home
- टॉप न्यूज़
- नारायणपुर
- आईटीबीपी के अधिकारी ने की आत्महत्या
आईटीबीपी के अधिकारी ने की आत्महत्या
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के अधिकारी ने कथित रूप से फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के एडका शिविर में तैनात आईटीबीपी के उप निरीक्षक सचिन धुल (29) ने बुधवार रात अपने कार्यालय में फंदे से लटककर जान दे दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बृहस्पतिवार सुबह जब शिविर के जवान धुल के कार्यालय पहुंचे तब उन्होंने उनके शव को फंदे से लटकता पाया। बाद में उन्होंने इसकी जानकारी वहां मौजूद अन्य अधिकारियों और पुलिस को दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आईटीबीपी के 45 वीं बटालियन के इस अधिकारी ने बिजली के तार से फंदा लगा लिया। उन्होंने बताया कि धुल कुछ माह पहले की छुट्रटी से अपने कार्यस्थल लौटे थे। दिल्ली निवासी उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
