एकनाथ शिंदे को रविवार को जाने मारने की धमकी मिली, जिसके बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस महानिदेशक को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

feature-top

एकनाथ शिंदे को रविवार को जाने मारने की धमकी मिली, जिसके बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस महानिदेशक को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

जान से मारने की धमकी मिलने पर महाराष्ट्र  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान आया है. उन्होंने कहा कि मैं उस पर ध्यान नहीं देता. हमारा गृह विभाग और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस सक्षम हैं, हमें उन पर भरोसा है. मैं ऐसी धमकी से ना डरता हूं, ना डरूंगा. मुझे जनता के लिए काम करने से कोई नहीं रोक सकता, मैं काम करता रहूंगा.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को रविवार (2 अक्टूबर) को जाने मारने की धमकी मिली, जिसके बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस महानिदेशक को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा कि सीएम को मिल रही लगातार धमकियों के स्त्रोत को खोजने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने का भी आदेश डीजीपी को दिया।

feature-top