काबुल में हुए धमाके में 53 लोगों की मौत हुई थी, इनमें 46 लड़कियां, यूएन की रिपोर्ट से खुलासा

feature-top
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक एजुकेशन इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को हुए धमाके में 53 लोगों की मौत हुई थी। इनमें 46 लड़कियां थीं। यूनाइटेड नेशंस (यूएन) ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। यह धमाका हजारा इलाके में हुआ था। यूएन इसके बारे में अभी और जानकारी जुटा रहा है। हादसे में 110 महिलाएं घायल हुई हैं।
feature-top