RSS का दशहरा समारोह आज नागपुर में:पहली बार कोई महिला होगी मुख्य अतिथि

feature-top

देशभर की शाखाओं में होगा शस्त्र पूजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर स्थित मुख्यालय में आज दशहरा समारोह का आयोजन होगा। यह आयोजन इस बार इसलिए खास है, क्योंकि पहली बार इस आयोजन की मुख्य अतिथि कोई महिला होगी। दो बार माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाली दुनिया की एक मात्र महिला संतोष यादव इस बार नागपुर संघ मुख्यालय के आयोजन की मुख्य अतिथि होंगी।

संघ कार्यालय के मैदान से सुबह 7.30 बजे से सरसंघचालक डा. मोहन भागवत वहां उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। संघ प्रमुख हर साल दशहरा पर RSS के सालभर के आयोजन और कार्यक्रमों की जानकारी देते हैं। इसके अलावा देशभर में फैली RSS की सभी शाखाओं में दशहरे पर अस्त्र-शस्त्र पूजन का आयोजन होगा।


feature-top