हाथों में मेहंदी रचने से पहले ही रिश्ते में आई दरार, 12 लाख के लिए सरकारी डॉक्टर ने तोड़ी शादी

feature-top

दहेज के लिए एक सरकारी डॉक्टर ने शादी से 19 दिन पहले रिश्ता तोड़ दिया। दुल्हन भी डॉक्टर है। इसी महीने दोनों की शादी होने वाली थी। युवती के परिवार ने थाने में दहेज मांगने की शिकायत दी है। वहीं, दुल्हे के परिवार ने दुल्हन के घरवालों के खिलाफ फ्रॉड करने और बदसलूकी की शिकायत दी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि मामला कोटा के विज्ञान नगर थाने का है। यहां की रहने वाली डॉक्टर फरहीन अंसारी (27) ने बताया कि आठ महीने पहले उसकी शादी टीचर्स कॉलोनी निवासी माजिद हुसैन (30) के साथ तय हुई थी। जब पहली बार परिवार वालों के बीच में बात हुई तो उस समय माजिद के परिवार ने कहा था, हमारी बड़ी बहू दहेज में 12 लाख नकद लाई थी।।। इसके अलावा सोने-चांदी के जेवर भी लाई थी। साथ ही वह अपनी कमाई भी परिवार को ही देती है। इसलिए वह भी देख लें की शादी में कितना देंगे। इस पर फरहीन के परिवार ने कहा, वे अपने हिसाब से जो भी हो सकेगा शादी में खर्च करेंगे। इसके बाद 24 मई को फरहीन और माजिद की सगाई हो गई।

कार्ड बंटने के बाद शुरू हुई डिमांड... दोनों की शादी 22 अक्टूबर को होनी थी। शादी की तैयारियां भी परिवार ने शुरू कर दी। फरहीन के अनुसार 18 सितंबर के आसपास घरवाले शादी के निमंत्रण और रीति-रिवाज के समान की तैयारियों को लेकर माजिद के घर बात करने गए थे। तब माजिद के जीजा हुसैन ने फरहीन के माता-पिता से कहा, शादी में जो भी देना है, पहले ही देना। शादी वाले दिन वह किसी के सामने कुछ नहीं लेंगे। इस पर घरवालों ने कहा, उन्होंने पहले ही मना कर दिया कि वह सामने से मांगने पर कुछ नहीं देंगे। पढ़ी लिखी बेटी दे रहे हैं। जो भी हो सकेगा वह शादी में खर्च करेंगे।


feature-top