बांग्लादेश के सिलहट में खेले जा रहे महिला एशिया कप के मैच में पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने भारत को 13 रनों से हरा दिया है. मैच के आखिर में भारतीय टीम को 18 रनों की ज़रूरत थी, लेकिन भारत की टीम ऐसा नहीं कर पाई. अपने अच्छे बल्लेबाज़ी क्रम के लिए मशहूर भारतीय टीम शुरू से ही दबाव में रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. भारत को जीत के लिए 138 रनों का लक्ष्य मिला था. लेकिन टीम 124 रन बनाकर आउट हो गई. भारत की ओर से सबसे ज़्यादा 26 रन रिचा घोष ने बनाए. पाकिस्तान की टीम अपना पिछला मैच थाईलैंड से हार गई थी और सिलहट में भारत को हराकर उसने अच्छी वापसी की है. पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 137 रन बनाए. पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया था.

feature-top