सीमित होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों का कार्यकाल, शशि थरूर ने जारी किया घोषणापत्र

feature-top
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे शशि थरूर ने अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें उन्होंने प्रदेश अध्यक्षों के कार्यकाल को सीमित करने की बात कही है। तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद थरूर ने उन अफवाहों को भी सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा है कि उनके पास कांग्रेस नेताओं का कम समर्थन प्राप्त है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्हें हर राज्यों से समर्थन मिल रहा है। थरूर ने चेन्नई में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "मेरा मकसद पार्टी को पुनर्जीवित करना, इसे फिर से सक्रिय करना, कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना, सत्ता का विकेंद्रीकरण करना और लोगों के संपर्क में रहना है। मेरा मानना ​​है कि यह कांग्रेस को 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को टक्कर देने के लिए राजनीतिक रूप से फिट बनाएगा।''
feature-top