दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत 3 रुपए बढ़ी, आज सुबह 6 बजे से लागू होंगी नई कीमतें

feature-top
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम 3 रुपए बढ़ गए हैं। सीएनबीसी से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में नई दरें 8 अक्टूबर यानी आज सुबह 6 बजे से लागू होंगी। इसके बाद से दिल्ली में प्रति किलो सीएनसी की कीमत 78.61 रुपए हो जाएगी। वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी प्रति किलो 81.17 रुपए में मिलेगी।
feature-top