महाराष्ट्र ATS ने PFI के एक आरोपी को गिरफ्तार किया, कोर्ट ने 15 अक्टूबर तक कस्टडी में भेजा

feature-top

महाराष्ट्र एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने मंगलवार को जालना से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत हुई है। 30 साल के आरोपी का नाम शेख उमर है। आरोपी शेख उमर को बीते मंगलवार को औरंगाबाद स्थित NIA की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 15 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक शेख उमर प्रतिबंधित संगठन PFI में लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रहा था। इससे पहले ATS ने 22 सितंबर को PFI के मेंबर के खिलाफ चार FIR दर्ज किया था। इसके बाद महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी।


feature-top