केरल में बच्चे की बलि देने जा रही थी तांत्रिक! पुलिस ने गिरफ्तार किया

feature-top

केरल में मानव बलि देने के तीनों आरोपियों को कोर्ट ने 12 दिन की हिरासत में भेज दिया है। इस मामले की जांच करने के लिए केरल पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई है। बता दें कि तांत्रिक शफी के कहने पर भगवल सिंह और लैला नाम के दंपत्ति ने दो महिलाओं को बेरहमी से मार दिया था। इसके बाद उनके शवों के साथ भी खिलवाड़ किया गया। अब पथानामथिट्टा जिले से ही एक महिला तांत्रिक को भी हिरासत में लिया गया है। वह एक बच्चे को लेकर तंत्र-मंत्र कर रही थी।

महिला तांत्रिक की हरकत पता चलने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस तुरंत ऐक्शन नहीं लिया। लोगों ने महिला तांत्रिक की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि तंत्र-मंत्र के दौरान बच्चा बेहोश हो गया था।


feature-top