मुंबई एयरपोर्ट से 8.40 करोड़ का सोना बरामद, इथियोपिया से आया भारतीय नागरिक गिरफ्तार

feature-top
मुंबई एयरपोर्ट से कस्टम डिपार्टमेंट ने 16 किलो सोना बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 8.40 करोड़ रुपए आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक, ये सोना भारतीय नागरिक के पास से मिला है, जो इथियोपिया से मुंबई आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
feature-top