टाटा कंपनी के आईटी बुनियादी ढांचे पर साइबर अटैक हुआ है. टाटा पावर ने शुक्रवार को कहा कि साइबर हमले से उसका सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) बुनियादी ढांचा प्रभावित हुआ है और उसकी प्रणालियों पर असर पड़ा है. टाटा पावर कंपनी लि. ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी के आईटी बुनियादी ढांचे पर साइबर हमला हुआ है.

feature-top

टाटा पावर ने कहा कि कंपनी ने प्रणालियों को दुरुस्त और बहाल करने के लिये कदम उठाया है. कंपनी के अनुसार परिचालन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण प्रणाली काम कर रही है. हालांकि एहतियात के तौर पर कर्मचारी और ग्राहक से जुड़े पोर्टल और ‘टच प्वांइट’ के लिये सतर्कता बरती जा रही है.

क्या कहा टाटा पावर ने?

टाटा पावर कंपनी लिमिटेड ने कहा कि कंपनी मामले को अपडेट करेगी. फिलहाल साइबर हमले से उसके कुछ आईटी सिस्टम प्रभावित हुए हैं. महाराष्ट्र पुलिस के साइबर विंग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि टाटा पावर और अन्य बिजली कंपनियों पर खतरे के बारे में एक खुफिया सूचना मिली थी. अधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित कंपनियों को अलर्ट कर दिया गया है और फायरवॉल का ऑडिट और जांच चल रही है.

feature-top