हैरी पॉटर के 'रूबियस हैग्रिड' का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

feature-top

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से शुक्रवार रात एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर हॉलीवुड फ्रैंचाइजी हैरी पॉटर में 'रूबियस हैग्रिड' की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रॉबी कोलट्रन का निधन हो गया है। अभिनेता ने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। हैरी पॉटर के लिए मशहूर रॉबी ब्रिटिश सीरीज 'क्रैकर' में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मशहूर थे। रॉबी के निधन ने इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

रॉबी कोलट्रैन का जन्म 30 मार्च 1950 को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुआ था। उनका असली नाम एंथोनी रॉबर्ट मैकमिलन था। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जब रॉबी ने अभिनय में अपनी किस्मत आजमाई तो उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। इंडस्ट्री में मिली नाकामयाबी के बाद रॉबी क्लब में स्टैंड-अप कॉमेडी करना शुरू किया


feature-top