असम, पंजाब से राजस्थान तक मल्लिकार्जुन खड़गे को मिली 'हार', संकटमोचक कैसे उठाएंगे कांग्रेस का भार?

feature-top
कांग्रेस में 22 सालों के बाद अध्यक्ष पद पर चुनाव होने जा रहे हैं। नए अध्यक्ष के सामने कई चुनौतियां इंतजार कर रही हैं। इनमें पार्टी के अंदर जारी कलह और लगातार बिगड़ते चुनावी रिकॉर्ड को प्रमुख कहा जा सकता है। अब दल के 9 हजार से ज्यादा डेलीगेट्स को तय करना है कि वे ये जिम्मेदारियां किसे सौंपना चाहते हैं। उनके पास एक विकल्प मल्लिकार्जुन खड़गे और दूसरा शशि थरूर के रूप में मौजूद है।
feature-top