feature-top
यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग में शह और मात का खेल लगातार जारी है। एक महीने पहले ही यूक्रेन की सेना ने रूस को खारकीव जैसे बड़े शहर से खदेड़ दिया था और इसे रूसी सेना की हार के तौर पर प्रचारित किया गया था। अब रूस की सेना एक बार फिर से आक्रामक हमले कर रही है और खारकीव पर कब्जे का दावा किया है। मंगलवार को रूस की सेना ने दावा किया कि उसने खारकीव पर कब्जा जमा लिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा, 'रूसी सेना की यूनिट्स ने आक्रामक अभियान के तहत खारकीव के गोरोबिवका पर कब्जा कर लिया है।' यह वही इलाका है, जहां से रूसी सेना को पीछे हटना पड़ा था।
feature-top