खड़गे या थरूर, 24 साल बाद कांग्रेस को मिलेगा गैर-गांधी अध्यक्ष

feature-top
कांग्रेस को आज 24 साल बाद अपना पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिलेगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज यानी बुधवार 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। इसी के साथ 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के एक पदाधिकारी ने बताया कि मतगणना बुधवार सुबह 10 बजे से आरंभ होगी और उसके लिये सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा, ‘‘देश के सभी मतदान केंद्रों से मतपेटियां कांग्रेस मुख्यालय लाई गईं हैं। इन्हें कांग्रेस मुख्यालय के भीतर बने स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है। पार्टी मुख्यालय में ही मतगणना होगी।’’
feature-top