- Home
- टॉप न्यूज़
- सूरजपुर
- संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका मिला युवक का शव
संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका मिला युवक का शव
अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाने के करीब बनारस मार्ग पर झाड़ियों के बीच संदिग्ध परिस्थतियों में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटनास्थल के नजदीक एक मोटरसाइकिल भी मिली है।संभावना है कि उक्त मोटरसाइकिल मृतक की ही है।
गुरुवार की सुबह घूमने निकले लोगों ने युवक का शव झाड़ियों पर फांसी पर लटका हुआ देखा, जिसका घुटना जमीन पर था। वहां कई झाड़ियां है। ज्यादा ऊंचाई और मजबूती वाले झाड़ियां नहीं होने के कारण फांसी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी, वहीं देखते ही देखते लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी।जिस स्थान पर युवक का शव मिला है वहीं पास में ही एक मोटरसाइकिल भी मिली है। युवक के मुंह खून भी निकल रहा है जिससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
