feature-top

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में एक चुनावी सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रो पड़े। अपने गृहनगर हमीरपुर के लोगों से मिले समर्थन के बारे में बात करते हुए वह भावुक हो गए। भाजपा नेता ने अपने पिता पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल की कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत को भी याद किया। एक वीडियो में ठाकुर लगातार अपनी आंखें पोंछते नजर आ रहे हैं।


feature-top