22 Oct 2022

Generic placeholder image

प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति में रेवड़ी संस्कृति को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मध्य प्रदेश के सतना में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में एक बड़ा वर्ग इससे मुक्ति दिलाने के लिए कमर कस रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना देश में सामाजिक-आर्थिक बदलाव का एक प्रमुख साधन बन रही है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि पहले गरीबों के लिए घर का आवंटन होने के बाद शौचालय अलग बनाना पड़ता था, पानी-गैस के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने समेत रिश्वत देनी पड़ती थी. साथ ही पहले जिसे घर में रहना होता है उसकी कोई पसंद या नापसंद नहीं होती थी, इसलिए जो थोड़े बहुत घर बनते भी थे तो उनमें से बहुतों में गृह प्रवेश नहीं हो पाता था. लेकिन हमने ये आजादी घर की मालकिन को, घर के मालिक को दे दी। इसलिए आज पीएम आवास योजना बहुत बड़े सामाजिक-आर्थिक बदलाव का माध्यम बन रही है.

22 Oct 2022 11:50PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 वर्ल्ड कप के रविवार से शुरू हुए सुपर-12 राउंड के मुकाबलों के साथ ही टूर्नामेंट ने अगला स्तर छू लिया है. और इस स्तर में नए पंख रविवार को लग जाएंगे, जब भारत और पाकिस्तान की टीम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. बता दें कि इसी मैदान पर टूर्नामेंट का फाइनल भी खेला जाएगा. तमाम प्रशंसक भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले महामुकाबले को लेकर बहुत ही ज्यादा रोमांचित और उत्साहित हैं. चलिए आप मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड मैदान से जुड़ी कई बातें जानने को इच्छुक होंगे. चलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कई खास पहलू. 

22 Oct 2022 11:50PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. शनिवार को जारी की गई इस सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा समेत कुल 20 नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी दी है. कुछ दिन पहले ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी थी. AAP की दूसरी लिस्ट में 54 उम्मीदवारों को जगह दी गई है. AAP ने सिराज विधानसभा सीट पर सीएम जयराम ठाकुर के खिलाफ गीता नंद ठाकुर को उतारा है. आम आदमी पार्टी ने इससे पहले 4 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी. इसके साथ ही हिमाचल के 68 में से 58 सीटों पर आप ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं.

22 Oct 2022 11:50PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

गाजियाबाद पुलिस ने एक महिला को गैंग रेप की 'फर्जी' कहानी बताने और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है. इससे पहले पुलिस ने महिला के खिलाफ ठगी और फर्जीवाड़ा का मामला भी दर्ज किया था. आरोपी महिला ने अपने अपहरण और बाद में पांच आरोपियों द्वारा गैंग रेप करने की बात कही थी. पुलिस फिलहाल इस मामले में गिरफ्तार महिला से पूछताछ कर रही है. गाजियाबाद पुलिस की एसपी (सिटी -1) निपुण अग्रवाल ने कहा कि इस महिला को हमारी टीम ने गिरफ्तार किया था. हमने उसका बयान दर्ज करने के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर दिया है. जहां से उसे फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. महिला से पहले उसके तीन साथी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है. जिनकी पहचान अजाद, अफजल और गौरव के रूप में की गई है. ।, बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को संपत्ति विवाद में गैंगरेप की साजिश रचने की आरोपी महिला के तीन साथियों आजाद, अफजल और गौरव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था. पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक दुबे ने यह जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि 40 वर्षीय महिला वर्तमान में दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती है.

22 Oct 2022 11:49PM,
by: Imran Khan