दिवाली के बाद बस्तर पर फोकस - कांग्रेस

feature-top

कांग्रेस में विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कार्यक्रम तेज हो रहा है। दिवाली के बाद पार्टी बस्तर संभाग की सीटों पर फोकस कर रही है। इसके लिए प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम तीन दिन बस्तर में ही डेरा डालेंगे। इस दौरान जगदलपुर और दंतेवाड़ा विधानसभा सीटों की समीक्षा हाेगी। इससे पहले पुनिया और मरकाम रायपुर-बिलासपुर संभागों का दौरा कर चुके हैं।

प्रदेश कांग्रेस की ओर से बताया गया कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया 27 अक्टूबर की शाम रायपुर पहुंच रहे हैं। 28 अक्टूबर को वे जगदलपुर पहुंच जाएंगे। वहां प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और स्थानीय पदाधिकारियों-नेताओं के साथ बैठक होगी। इसमें जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कामकाज, उम्मीदों और अगले साल प्रस्तावित चुनाव के संबंध में बातचीत होनी है।

29 अक्टूबर को दोनों नेता दंतेवाड़ा जाएंगे। यहां दंतेवाड़ा विधानसभा से जुड़े मुद्दों और अगले चुनाव की तैयारियों पर बैठक बुलाई गई है। 30 अक्टूबर को पुनिया जगदलपुर होकर वापस रायपुर पहुंच जाएंगे। यहां वे कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने वाले हैं। पुनिया 31 अक्टूबर को दोपहर बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे।


feature-top