भाजयुमो ने फूंका कांग्रेस सरकार का पुतला:दिवाली में कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

feature-top
छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले कर्मचारियों को वेतन न मिलने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता जमकर विरोध कर रहे हैं। जगदलपुर के कोर्ट चौक में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया है। सरकार से सभी कर्मचारियों के खाते में वेतन डालने की मांग की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि, सरकार को अपने कर्मचारियों की चिंता नहीं है।
feature-top