देश के कोने-कोने में दिवाली की रात लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े। इसके कारण देश के कई शहरों की हवाएं प्रदूषित हो गईं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दीपावाली की रात दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया। आनंद विहार में 377 एक्यूआई दर्ज किया गया, जिसे बहुत खराब श्रेणी माना जाता है। नोएडा के सेक्टर-116 में भी एक्यूआई 322 रहा। गुरुग्राम की बात करें तो रात नौ बजे यहां का AQI 346 था। सीपीसीबी के अनुसार, 301 और 400 के बीच एक्यूआई को बहुत खराब माना जाता है। ऐसी हवाओं के लंबे समय तक संपर्क में रहने कारण सांस की बीमारी हो सकती है।

feature-top