समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी शुरू, इस दिन शुरु होगी खरीदी…

feature-top
छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग की तैयारी शुरू हो गई है। एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी। 24 लाख 5 हजार 288 हजार किसान पहले से पंजीकृत है। अब तक 95 हजार और नए किसानों ने पंजीयन कराया है। जिलों में धान खरीदी एवं निराकरण का कार्य कलेक्टरों द्वारा किया जाएगा। इस बार किसानों से 110 लाख मीट्रिक टन खरीदी करने का अनुमान लगाया गया है। अवैध धान की आवक रोकने के लिए जिले स्तर पर टीम का गठन किया गया है।
feature-top