पीएम ने जवानों संग मनाई दिवाली

feature-top

भारत और दुनिया के कई देशों में 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई गई। लोगों में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह दिखा। दिवाली के मौके पर बाजारों में रौनक बढ़ गई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते सालों की तरह ही इस बार भी सीमा पर जवानों के साथ दिवाली मनाई। पीएम सोमवार सुबह 9वीं बार जवानों संग दिवाली मनाने करगिल पहुंचे।

यहां पीएम ने कहा कि हम सिविलियन लोगों की दिवाली, हमारी आतिशबाजी अलग होती है। आपकी आतिशबाजी भी अलग और धमाके भी अलग होते हैं। इस दौरान पीएम ने जवानों को संदेश दिया कि शक्ति के बिना शांति संभव नहीं है। भारत के अलावा भी कई देशों में दिवाली मनाई गई। ब्रिटेन चांसलर ऋषि सुनक ने अपने घर के बाहर दीये जलाकर दिवाली मनाई। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में दिवाली मनाई। पेरिस का एफिल टॉवर भी रोशनी में नहाया नजर आया।

 


feature-top