मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे

feature-top
मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह AICC हेडक्वार्टर में सुबह 10 बजे होगा। इस दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने वाले खड़गे दूसरे दलित नेता हैं। इसके अलावा वे कर्नाटक से इस पद को संभालने वाले दूसरे नेता भी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के नतीजों में मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को 6825 वोट से हराया। खड़गे को 7897 वोट मिले, वहीं थरूर को 1072 वोट ही मिल सके।
feature-top