फिल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा ने की पत्नी को जान से मारने की कोशिश, केस दर्ज

feature-top
फिल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ पत्नी को जान से मारने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। कमल ने पत्नी के ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश की। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। कमल किशोर अभी फरार चल रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। कमल ने फिल्म देहाती डिस्को, शर्मा जी की लग गई जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं। देहाती डिस्को में गणेश आचार्य, राजेश शर्मा, मनोज जोशी जैसे एक्टर देखे गए थे।
feature-top