छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की जीत के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। टारगेट में सबसे पहले आदिवासी इलाका बस्तर है। यहां कि 12 सीटों पर कब्जा बनाए रखना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है। इसके बाद लोकसभा चुनाव भी है। ऐसे में पीएल पुनिया तीन दिन बस्तर में बिताएंगे। उनका यह दौरान 28 अक्तूबर से शुरू होने वाला है। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जीत की रणनीति बनाएंगे।

feature-top

बस्तर लोकसभा के साथ विधानसभा की 12 सीटें अभी कांग्रेस के पास हैं। 2023 में 12 सीटों पर कब्जा बरकरार रखना बड़ी चुनौती है। इस कारण पुनिया ने अभी से वहां के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के अभियान में लग गए हैं।

27 अक्तूबर : आज पीएल पुनिया शाम 5.15 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। शाम 6 बजे सर्किट हाउस, रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे।।।।। 28 अक्तूबर : दोपहर 3.30 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। शाम 6 बजे जगदलपुर में विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ बैठक में शामिल होंगे।

29 अक्तूबर : दोपहर 12 बजे दंतेवाड़ा में माता दंतेश्वरी का दर्शन करने के बाद दोपहर 2 बजे विधानसभा क्षेत्र दंतेवाड़ा के कांग्रेस पदाधिकारियों व वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक में शामिल होंगे।

feature-top