- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- कांग्रेस मे अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीें -पी एल पुनिया
कांग्रेस मे अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीें -पी एल पुनिया
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अनुशासन का साफ संदेश दे दिया गया है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि चुनावी साल में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया में पार्टी और सरकार के खिलाफ कुछ लिखा तो संबंधित पर कार्रवाई होगी।
एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा, 2023 के चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है। उसके लिये जरूरी है हम मेहनत करे। हमारी सरकार ने चार साल में अच्छा काम किया। हमारा दायित्व है हम सरकार के काम का प्रचार करें। इस काम को अधिकारी नहीं कार्यकर्ता करेंगे। यह तभी संभव होगा जब बूथ लेवल तक हमारी कमेटी बनी हो। बूथ कमेटी सही हुई तो हमें चुनाव जीतने से कोई नही रोक सकता। पिछले चुनाव में हम बूथ एवं अनुभाग तक पहुंचे थे। इस बार भी हमे उसी उत्साह से आगे बढ़ना होगा।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, सरकार सभी की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार के मुखिया संगठन की बातो को गंभीरता से सुनते है उसका निराकरण भी करते है। आप अपनी बात सरकार और संगठन के मुखिया के सामने रखते है। यह आपका अधिकार है, आपका सम्मान है। आपकी समस्या का निराकरण किया जायेगा। प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव ने कहा, चुनाव आने वाले है संगठन का काम है सीएमओ और सीजी के पेज को रिट्वीट करना है।सभी जिलाध्यक्ष मिलकर के फेसबुक पेज बनाईये और शेयर करे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
